गर्मियों में आप भी लें कैरी का मजा, मिलेगा विटामिन सी और ये फायदे

गर्मियों में आप भी लें कैरी का मजा, मिलेगा विटामिन सी और ये फायदे

सेहतराग टीम

गर्मी आने के बाद जहां एक तरफ लोगों को पसीना होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को रोग होने का डर भी सताने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में खाना नहीं खाया जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को लू लगने और कई तरह की बीमारियां होने का डर लगा रहता है। ऐसे में लोगों को गर्मियों में क्या खाएं ये चिता सताने लगती है। तो इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में क्या खाएं जिससे उनका सेहत बना रहे।

पढ़ें- अगर आपमें ये 6 लक्षण दिखते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है

गर्मियों में सेहत और स्वाद दोनों चाहिए तो कैरी खाएं। शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा, जिसे आम पसंद नहीं। पक्का हुआ आम जितना लोगों को पसंद है, उतना ही कच्चा आम भी। कैरी का ज्यादातर इस्तेमाल अचार या मुरब्बा बनाने में किया जाता है। कच्चा आम स्‍वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कैरी को ही कच्चा आम कहते है। यह गैस या पेट की किसी भी तरह भी समस्या के लिए काफी प्रभावी होता है। गर्मी में आप भी अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो कैरी का इस्तेमाल करें।

आइए जानते हैं कैरी के अनगिनत फायदें (Benefit of Kairi in Summer Season in Hindi)-

  • कब्ज की परेशानी रहती है तो कैरी खाएं आपको फायदा मिलेगा। अगर आपको एसिडिटी, गैस या अपच जैसी समस्या हो रही है तो भी कैरी का सेवन करें, आपके लिए काफी लाभदायक होगा। यह कब्ज और पेट के सभी विकारों से निपटने में आपकी मदद करती है।
  • कैरी के नियमित सेवन से बालों का रंग काला बना रहता है और यह त्‍वचा को बेदाग और दमकता हुआ बनाए रखने में भी मदद करता है।
  • अगर आपको शुगर है तो आप अपनी डाइट में कैरी का इस्तेमाल करें। आप कैरी को कच्चा या पका कर भी खा सकते है। कैरी शुगर लेवल को कम करने में बेहद सहायक होती है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है।
  • गर्मी में पसीना ज्यादा आता है तो कच्चे आम का पन्ना बना कर इसका इस्तेमाल कर सकते है। इसके प्रयोग से आपको पसीने की समस्या से निजात मिलेगी।
  • हड्डियों को मजबूत बनाती है कैरी। शरीर की हड्डियों की मज़बूती के लिए कैल्शियम का सही अवशोषण अहम होता है। कच्चे आम में विटामिन k पाया जाता है। विटामिन k कैल्शियम के अवशोषण (अब्ज़ॉर्प्शन) को दुरुस्त करता है। इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम भी होता है।

 

इसे भी पढ़ें- 

इम्यूनिटी मजबूत करने के बढ़िया विकल्प

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।